लखनऊ: ठाकुरगंज में पुलिस ने कार से मिले 8.50 लाख रुपये किए जब्त…
लखनऊ। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ठाकुरगंज कोतवाली के भूहर चौकी अंतर्गत भूहर पुल पर सोमवार को पुलिस ने एक कार से आठ लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं। नगद के संबंध में समुचित कागजात व साक्ष्य उपलब्ध न …
लखनऊ। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ठाकुरगंज कोतवाली के भूहर चौकी अंतर्गत भूहर पुल पर सोमवार को पुलिस ने एक कार से आठ लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं। नगद के संबंध में समुचित कागजात व साक्ष्य उपलब्ध न कराये जाने पर आयकर विभाग ने इसे जब्त कर लिया।
स्विफ्ट चालक पुलिस को नहीं दे सका कोई साक्ष्य…
भूहर चौकी प्रभारी परवेज अंसारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया। जांच करने पर उसमें 8:50 लाख रुपये नगद मिले। कार चालक आलमबाग थानांतर्गत विराट नगर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने खुद को पहले मारुति कंपनी का कैशियर बताते हुए कहा कि ये पैसे ग्राहकों के हैं। इसके बाद उसने कहा कि ये पैसे कर्मचारियों के वेतन के हैं। पर इस संबंध में वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। न ही आईकार्ड दिखा पाया। हालांकि बाद में मारुति कंपनी के कई अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहंचे।
यह भी पढ़ें: क्षमता बढ़ाने की जरूरत, रेल क्षेत्र में अगले 10 साल में भारी पूंजीगत खर्च होगा
