अपराधियों की टूटी कमर का चुनाव में दिखा असर : सत्यनारायण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने कहा है कि सरकार ने संगठित अपराध व गिरोहों की कमर तोड़ दी है, जिसका असर इस चुनाव में दिखाई देने लगा है। सत्यनारायण ने सोमवार को यूनीवार्ता कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पर परिक्षेत्र में गाजीपुर सबसे अधिक संवेदनशील है। बांदा जेल में …

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने कहा है कि सरकार ने संगठित अपराध व गिरोहों की कमर तोड़ दी है, जिसका असर इस चुनाव में दिखाई देने लगा है। सत्यनारायण ने सोमवार को यूनीवार्ता कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पर परिक्षेत्र में गाजीपुर सबसे अधिक संवेदनशील है। बांदा जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी वह उसके गुर्गों की गाजीपुर में ही करीब दो अरब की संपत्ति जप्त की जा चुकी है।

जिला बदर अपराधियों की जांच कराई जा रही है, कहीं वे अपने निजी स्थान पर तो नहीं रह रहे हैं । अपराधियों के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए परिक्षेत्र के सभी थानों के लिए 25 बिंदु तैयार किए गए हैं, इन्हीं बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है, इनमें हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी, जमानत पर छूटे अपराधियों की निगरानी व उनकी गतिविधियों के बारे में पता करना, चुनाव के दौरान पूर्व में घटित अपराधों में पीड़ितों को क्या की क्या स्थिति है , पुलिस के कौन मददगार हैं खासकर मतदान केंद्रों के आसपास के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती उन जगहों पर की गई है, जहां पूर्व में घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिक्षेत्र के जौनपुर में शांति भग की आशंका में 5821, चंदौली में 4414 ,वाराणसी ग्रामीण में 3012 , गाजीपुर में 4694 लोगों को अब तक पाबंद किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद गड़बड़ी व खलल डालने वालों के रूप में 1692 लोगों को चिन्हित किया गया है। 423 मोहल्ले मोहल्ले व मुजरे चिन्हित किए गए हैं, जहां गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुल 823 मतदान केंद्र व 1788 मध्य स्थल संवेदनशील है। पुलिस का फोकस संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ज्यादा है विभिन्न जिलों में ऐसे वोटर भी चिन्हित किए गए हैं जिनमें जिन से गड़बड़ी करने या माहौल बिगाड़ने को की आशंका है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, चार प्रत्याशियों का किया ऐलान…

संबंधित समाचार