लखनऊ: बंदरों से परेशान ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा का एक ऐसा गांव जहां के लोग विकास की बात न करते हुए बंदरों के आतंक से परेशान हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन तक शुरू कर चुनाव में मतदान का विरोध दर्ज कराया है। विधानसभा क्षेत्र के रूसेना गांव के मजरे चैना गांव में करीब 300 मतदाता हैं। गांव के जितेंद्र …

लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा का एक ऐसा गांव जहां के लोग विकास की बात न करते हुए बंदरों के आतंक से परेशान हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन तक शुरू कर चुनाव में मतदान का विरोध दर्ज कराया है।

विधानसभा क्षेत्र के रूसेना गांव के मजरे चैना गांव में करीब 300 मतदाता हैं। गांव के जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि बंदरों से पूरा गांव परेशान है। महिलाओं को खाना नहीं बनाने देते कपड़े रोटी जो पाते हैं उठा ले जाते हैं। जिससे ग्रामीण पूरी तरह से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बात की कई बार शिकायत की गई, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि जो नेता इस गांव से बंदर भगाने में कामयाब होगा उसी को वोट किया जाएगा।

मतदान का विरोध करते हुए ग्रामीण बोले- बंदर भगाओ, वोट पाओ

ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बंदर भगाओ और वोट पाओ का नारा लगाते हुए 23 फरवरी को मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों की वजह से पूरा गांव परेशान है। गांव के संजय कुमार ने बताया कि 2 सप्ताह पहले उन्हें बंदर ने काट लिया था। बंदरों की समस्या पूरे गांव के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बने बंदर

मासूम बच्चों के लिए यह बंदर मुसीबत का सबब बन गए हैं। बच्चों को अकेला देखते ही उन पर हमला बोल देते हैं। सैकड़ों की तादाद में बंदर पूरे गांव में घूमते रहते हैं गांव के लोगों का सुख चैन छिन गया है। इस सम्बंध में प्रधान प्रतिनिधि रामपाल लोधी ने बताया कि ग्रामवासी बंदरो से परेशान हैं। जिसको लेकर वन विभाग से शिकायत की गई है।

ग्रामवासी बंदरो से निजात नहीं मिलने तक चुनाव का बाहिष्कार करेंगे। इस सम्बंध में रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम भेज बंदरो को भगाने के लिए गोले दागये गए हैं। लगातार अभियान चला कर ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा में दो युवतियों समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

संबंधित समाचार