बरेली: मानदेय कम करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन में वेतन वृद्धि समेत तमाम मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इससे पहले कर्मचारियों ने …
बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन में वेतन वृद्धि समेत तमाम मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इससे पहले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिला सशक्तीकरण की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
प्रदेश में वर्ष 2013 से योजना आरंभ के उपरांत वर्तमान में लगभग 61 लाख से ज्यादा महिला समूह हैं, जिसमें लगभग 65 लाख से ज्यादा परिवार एवं 3.50 करोड़ परिवार के सदस्य सीधे इससे जुड़े हैं। कहा कि 2017 से कोई वेतन वृद्धि न होने से उनमें आक्रोश है।
यूपीएसआरएल द्वारा जारी की गई नई चयन विज्ञप्ति के तहत ब्लाक मिशन मैनेजर का पदनाम परिवर्तित करते हुए क्लस्टर कोऑर्डिनेटर कर दिया गया है। इसके अलावा मासिक मानदेय 25 हजार से घटाकर 12 हजार तथा जिला मिशन मैनेजर का मानदेय 45 हजार से कम कर ₹30 हजार रुपये कर दिया गया है।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक व जिला मिशन प्रबंधक का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि प्रबंधकों की समस्या का समाधान जल्द होने की संभावना है।
ज्ञापन देने वालों में रोहित, आशीष, चंद्रवीर, इंदुशंकर खरे, नरेंद्र पाल, रामनरेश, कविता, इकरा, रजनी, यशपाल पटेल, कनक शुक्ला, हिमांशु कुमार, सुनील दत्त, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-
