लखनऊ: राजधानी में कोरोना संक्रमण में आई कमी, इतने मिले नए संक्रमित…
लखनऊ। राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना की रफ्तार में कमी पाई गई है। संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग रोजाना 18 से 20 हजार लोगों की जांच करा रहा है। 23 जनवरी को जहां संक्रमण दर 11.43 थी। वहीं 26 जनवरी को संक्रमण दर 10.31 पहुंच गई। सोमवार को 6.58 संक्रमण दर …
लखनऊ। राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना की रफ्तार में कमी पाई गई है। संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग रोजाना 18 से 20 हजार लोगों की जांच करा रहा है। 23 जनवरी को जहां संक्रमण दर 11.43 थी। वहीं 26 जनवरी को संक्रमण दर 10.31 पहुंच गई। सोमवार को 6.58 संक्रमण दर रही। वहीं अभी भी सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में हो रही है। करीब एक चौथाई मरीज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में आ रहे हैं।
980 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
राजधानी में सोमवार को 980 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि संक्रमितों से अधिक मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। 2410 मरीजों ने वायरस को हराया है। वहीं किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं कोविड के सक्रिय मरीज 11570 रह गये है।
कोविड पॉजिटिव पाये गये, जिसमें 596 पुरूष एवं 475 महिला संक्रमित है। सोमवार कुल 1372 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। राजधानी के चिनहट -144 अलीगंज-223 आलमबाग-123 इन्दिरानगर-94 सिल्वर जुबली-97 सरोजनीनगर-68 एन0के0 रोड-61 एवं टूडियागंज 35 कोविड संक्रमित मिले। इसके इसके अलावा ट्रेवल-42 कान्टैक्ट -324 आई.एल.आई.-369 प्री-सर्जिकल-16 एच.सी.डब्लू.-17 ए.एन.सी.-04 एवं कमाण्ड हास्पिटल-14 श्रेणियों में कोविड पॉजिटिव पाये गये।
यह भी पढ़ें: अमरोहा : बृजघाट पुल से गंगा में कूदा बुजुर्ग, पारिवारिक विवाद को लेकर उठाया कदम
