शराब माफियाओं के खिलाफ की जाए कठोर कार्रवाई: मुख्य सचिव
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अवैध शराब के उत्पादन और परिवहन को सख्ती से रोकने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिये। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को किया जाए …
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अवैध शराब के उत्पादन और परिवहन को सख्ती से रोकने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिये।
योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को किया जाए दूर
वाणिज्य कर विभाग, आबकारी और स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य सचिव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को गवर्नेन्स में सुधार कर दूर किया जाये जिससे आम जन-मानस को उनका अधिक से अधिक फायदा मिल सके।
कार्यालयों को नियमित रूप से रखा जाए स्वच्छ: मुख्य सचिव
उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग विभागीय विशेषज्ञों के साथ अन्य निजी स्तर पर जानकारों और विषय विशेषज्ञों के साथ ब्रेन स्टार्मिंग कर सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। विभाग के अच्छे कार्यों को कार्यालयों में डिस्प्ले किया जाये और कार्यालयों को स्वच्छ तथा व्यवस्थित रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये। निष्प्रयोज्य पत्रावलियों को वीड आउट तथा दूसरी पत्रावलियों को रिकार्ड रूम में व्यवस्थित रूप से रखवा दिया जाये। ई-फाइल का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाये।
वाणिज्य कर विभाग, आबकारी और स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि विभागीय कर्यों के निष्पादन को सरल तथा यूजर फ्रेण्डली बनाने के लिए गुड गवर्नेन्स की तरफ बढ़ना होगा और जरूरी होने पर उनमें आवश्यक सुधार भी करने होंगे। मुख्य सचिव ने अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करने को कहा।
यह भी पढ़ें: बरेली: 14 प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस, 97 मैदान में डटे
