UP Election 2022: डॉ. महेंद्र सिंह ने जयंत चौधरी पर कसा तंज, कहा- वो चवन्नी हैं या अठन्नी इसका आंकलन खुद करें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह  ने जयंत चौधरी के चवन्नी वाले बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी चवन्नी हैं या अठन्नी इसका आंकलन वो खुद करें। चुनाव के बाद उनको एहसास होगा क्योंकि अब तक जितने भी प्रयोग हुए हैं …

लखनऊ। मेरठ पहुंचे यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह  ने जयंत चौधरी के चवन्नी वाले बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी चवन्नी हैं या अठन्नी इसका आंकलन वो खुद करें। चुनाव के बाद उनको एहसास होगा क्योंकि अब तक जितने भी प्रयोग हुए हैं वो सबके सामने हैं। इससे पहले दो लड़कों की जोड़ी का भी प्रयोग हुआ था।

महेंद्र सिंह ने आगे सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश भी कभी पलायन करके आजमगढ़ जाते हैं। जब आजमगढ़ की जनता दौड़ाती है तो इधर की तरफ भागते हैं। उन्हें कहीं पर शरण नहीं मिल रही है। पछुआ चलती है तो फसल पक जाती है पुरवैया चलती है तो फसल नरम हो जाती है और पछुआ हवा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।

पढ़ें- UP Election 2022 : कमजोर सीटों पर मजबूत जीत के लिए जुटे दल

संबंधित समाचार