लखनऊ: कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, आज 1232 लोगों ने वायरस को दी मात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना की चाल धीमी हो रही है। लगातार मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 741 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण भले ही घट रहा है लेकिन खतरा बरकरार …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना की चाल धीमी हो रही है। लगातार मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 741 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण भले ही घट रहा है लेकिन खतरा बरकरार है।

सबसे ज्यादा अलीगंज इलाके में संक्रमित पाए गए हैं। यहां 101 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं। दो सप्ताह पूर्व अलीगंज में संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंच गई थी। यही हाल चिनहट इलाके का था।

गोमतीनगर, फैजाबाद रोड, विस्तार समेत अहम इलाकों में रोजाना 480 से 500 मरीज आ रहे थे जो कि अब घटकर 122 पर आ गए हैं। इसी तरह इंदिरानगर में 68, सरोजनीनगर में 75 और आलमबाग में 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संक्रमितों की संख्या घटने के पीछे जांच की कमी बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दो हफ्ते पहले रोजाना 22 हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही थी। उस समय 35 सौ से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। मौजूदा समय में 16 से 18 हजार लोगों की जांच हो रही है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 1000 के नीचे आ गई है।

मंगलवार को 1232 लोगों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। अधिकांश मरीजों ने घर में रहकर संक्रमण पर जीत हासिल की है। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के नीचे आ गई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर से होम आईसोलेशन में मरीजों की सेहत की निगरानी की जा रही है।

पढ़ें- UP Election 2022: डॉ. महेंद्र सिंह ने जयंत चौधरी पर कसा तंज, कहा- वो चवन्नी हैं या अठन्नी इसका आंकलन खुद करें…

संबंधित समाचार