बिजनौर : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
बिजनौर/ हल्दौर। हल्दौर बिजनौर रोड स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह हल्दौर क्षेत्र के गांव …
बिजनौर/ हल्दौर। हल्दौर बिजनौर रोड स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह हल्दौर क्षेत्र के गांव बिसाट निवासी ब्रह्मपाल 45 वर्ष पुत्र कलवा हल्दौर बिजनौर रोड स्थित बालकिशनपुर चौराहे पर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहा था। जब वह बिजनैर नूरपुर रोड पर गांव बलधिया को जाने वाले रास्ते के पास स्थित सोनाथ की पुलिया के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
