कानपुर: खुशी दुबे की बहन नेहा ने कल्याणपुर सीट से किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की बहन को कांग्रेस ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कल्याणपुर से प्रत्याशी घोषित किया था मगर मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से वह चुनाव नहीं …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की बहन को कांग्रेस ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कल्याणपुर से प्रत्याशी घोषित किया था मगर मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। अब उनकी जगह खुशी की बहन नेहा तिवारी मैदान पर हैं। मंगलवार को नेहा तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया।

गौरतलब है कि खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने हाल ही में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी जिसके बाद कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड आजमाते हुये गायत्री को टिकट दिया था। हालांकि कांग्रेस के इस फैसले का हल्का विरोध भी बिकरू कांड में मारे गये पुलिसकर्मियों के परिजनों ने दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:-Budget 2022: मायावती ने BJP पर कसा तंज, कहा- करों की मार से कराह रही जनता को नए वादों से लुभाने का किया प्रयास…

दो जुलाई 202 को कानपुर में चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में माफिया सरगना विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की उस समय घेर कर हत्या कर दी गयी थी जब वे छापा डालने उसके घर गये थे। बाद में पुलिस ने विकास और उसके साथी अमर दुबे समेत पांव आरोपियों को ढेर कर दिया था। खुशी दुबे अमर की पत्नी है जिसे आरोपी ठहराते हुये पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:-Budget 2022: पीएम नरेंद्र मोदी बोले- अधिक निवेश, अधिक रोजगार की संभावनाओं से भरा हुआ है यह बजट

संबंधित समाचार