बस्ती: भाजपा विधायक का आरोप, पुलिस कर रही है सपा के इशारे पर काम
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के इशारे पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। शुक्ला ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि मौजूद विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा के पक्ष …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के इशारे पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। शुक्ला ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि मौजूद विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है और पार्टी पहले से भी ज्यादा सीटे जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी सपा के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे है।
उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। अगर पुलिस की कार्यप्रणाली मे सुधार नही हुआ तो पुलिस के विरूद्व आन्दोलन किया जायेगा। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा की गाडि़यों का चालान सबसे ज्यादा किया गया तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके उनका उत्पीड़न कप्तानगंज थाना प्रभारी कर रहे है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, यह टीमें रहीं विजयी…
