अयोध्या: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज अंतर्गत ग्राम देवगढ़ के पास अयोध्या-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष महाराजगंज ने बताया कि मृतक सूरज शर्मा आयु 27 वर्ष पुत्र छेदी लाल शर्मा थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सरायराशी का …

अयोध्या। थाना महाराजगंज अंतर्गत ग्राम देवगढ़ के पास अयोध्या-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष महाराजगंज ने बताया कि मृतक सूरज शर्मा आयु 27 वर्ष पुत्र छेदी लाल शर्मा थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सरायराशी का निवासी है।

पुलिस ने परिजनों को दी मौत की सूचना

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बाकरगंज की तरफ से अपने गांव सरायराशी जा रहा था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार सायंकाल लगभग 6:00 बजे की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिवार वालों को सूचना दी गई है और वह शीघ्र ही मौके पर पहुंचने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: औषधीय गुणों की खान है कासनी का पौधा, देश के कोने-कोने में मांग

संबंधित समाचार