कुशीनगर: डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के गंगा छपरा गांव के समीप रामकोला कसया मार्ग पर एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अगल बगल के ग्रामीणों ने दौड़ा कर डीसीएम को पकड़ा लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक को ठोकर मारकर रौंदते हुए …
कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के गंगा छपरा गांव के समीप रामकोला कसया मार्ग पर एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अगल बगल के ग्रामीणों ने दौड़ा कर डीसीएम को पकड़ा लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।
बाइक को ठोकर मारकर रौंदते हुए भाग गया डीसीएम
जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार पकड़ी टोला निवासी 55 वर्षीय यासीन पुत्र मुर्तुजा ‘बंधू’ किसी काम से कसया के तरफ गए हुए थे कि मंगलवार देर शाम को लौटते समय गंगा छपरा गांव के समीप साहिल बजाज एजेंसी के ठीक सामने लकड़ी लदी एक डीसीएम ने बाइक सवार यासीन को ठोकर मार दी, जिससे वह गाड़ी के आगे गिर गए और उनको रौंदते हुए डीसीएम आगे निकल गई।
यह भी पढ़ें:
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष लालपुरा का इस्तीफा, पंजाब से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
खून से लथपथ यासीन की घटनास्थल पर ही हो गई मौत
खून से लथपथ यासीन को ग्रामीणों ने उठाने की कोशिश की लेकिन उठ नहीं सके और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़ाकर डीसीएम को टेकुआटार के समीप पकड़ा लेकिन मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक कसया पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में कसया एसओ अनिल उपाध्याय ने कहा कि सूचना मिली है, मौके पर पुलिस जा रही है।
यह भी पढ़ें:
अयोध्या: रोडवेज बसों में चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:
उत्तराखंड: 10 सालों में मुख्यमंत्रियों की 1337 घोषणाएं नहीं हो पाईं पूरी, आरटीआई से खुलासा
