यूपी चुनाव: अमित शाह और राजनाथ सिंह बीजेपी के लिये बुधवार को करेंगे प्रचार
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के पक्ष में प्रचार करेंगे वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। गृहमंत्री …
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के पक्ष में प्रचार करेंगे वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे।
गृहमंत्री अलीगढ़ और बदायूं का करेंगे दौरा
पार्टी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को अलीगढ़ और बदायूं का दौरा कर सार्वजनिक सभाएं, जनसम्पर्क व संगठनात्मक बैठकें करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे अतरौली में केएमबी इंटर कालेज में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे जबकि दोपहर 12:55 बजे बदायूं में सहसवांन विधानसभा के इस्लामनगर स्थित केवीएम इंटर कालेज में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
घर-घर जनसम्पर्क करेंगे अमित शाह
शाह कल दोपहर पौने तीन बजे गांधी ग्राउंड, बदायूं में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे जबकि बाद में घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। इसके पश्चात दोपहर तीन पचपन पर बीजेपी जिला कार्यालय बदायूं में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
रक्षामंत्री लखीमपुर में मतदाताओं से करेंगे संवाद
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लखीमपुर विधानसभा के प्रभावी मतदाताओ के साथ संवाद करेंगे और बाद में माँ संकटा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे तथा सदर बाजार, लखीमपुर में घर-घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे।
रक्षा मंत्री दोपहर दो बजे पीलीभीत में पीलीभीत विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे और पीलीभीत के चाबला चौराहा से घर-घर जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलन्दशहर एवं मथुरा के प्रवास पर रहेंगे, जहां सार्वजनिक सभाओं, जनसम्पर्क व कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
वह दोपहर सवा 12 बजे रामलीला मैदान, गुलावठी, बुलन्दशहर में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे जबकि डेढ़ बजे मथुरा के छाता में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह पौने तीन बजे बांचे लाला जी का बाडा, गोवर्धन, मुथरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें जबकि तीन बजकर पैंतालिस मिनट पर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज, मथुरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा झांसी में करेंगे प्रवास
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा झांसी के प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह ग्यारह बजकर तीस मिनट पर झांसी की बबीना विधानसभा के सिद्धी विनायक देवाय वाटिका, बबीना कैण्ट में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद तथा घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। वहीं दोपहर दो बजे गरौठा विधानसभा के रामलीला मैदान, समथर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद व घर-घर जनसम्पर्क करेंगें।
यह भी पढ़ें: हरदोई: मां ने नवजात को किया गोबर में दफन, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
