यूपी में किशोरों को वैक्सीन की दूसरी खुराक की हुई शुरुआत: मुख्यमंत्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वयस्कों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है और अब दूसरी खुराक का लक्ष्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किशोरों के कोविड वैक्सीनेशन के तहत आज से दूसरी खुराक देनी भी शुरू कर दी …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वयस्कों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है और अब दूसरी खुराक का लक्ष्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किशोरों के कोविड वैक्सीनेशन के तहत आज से दूसरी खुराक देनी भी शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में 11 हजार 74 किशोरों को वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक दी गई है।
कोविड नियंत्रण के लिये गठित टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अन्तराल पर संवाद किया जाये। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये।
कोविड की तीसरी वेव है नियंत्रण में: मुख्यमंत्री
प्रदेश में कोविड की तीसरी वेव नियंत्रण में है, बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है। इससे डरने व घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर जनपद प्रयागराज में कोविड सम्बन्धी एहतियात के साथ पारम्परिक माघ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखा जाये।
यह भी पढ़ें: हरदोई: मां ने नवजात को किया गोबर में दफन, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
