लखनऊ: यूपी में प्रचार करने नहीं आएंगे सोनिया और मनमोहन, यह है वजह…
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं आएंगे। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें दोनों नेताओं के नाम नहीं है। सोनिया की जगह राहुल गांधी और प्रियंका करेंगे प्रचार 31 जनवरी को जारी सूची में स्टार प्रचारकों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल …
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं आएंगे। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें दोनों नेताओं के नाम नहीं है।
सोनिया की जगह राहुल गांधी और प्रियंका करेंगे प्रचार
31 जनवरी को जारी सूची में स्टार प्रचारकों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंदर सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अलवी, जफर अली नकवी, कुलदीप बिश्नाई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रानीति शिंदे, धीरज गुर्जर व तौकीर आलम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, उसमें सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह का नाम शामिल था। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था, पर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने के बावजूद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर 95 लाख लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी
