बरेली: घर से निकालने के विरोध पर पत्नी का सिर फोड़ा
बरेलीअमृत विचार। घर से निकालने का विरोध करने पर पत्नी का सिर दीवार में मार दिया। घायल होने के बाद भी पति व ससुराली उसे पीटते रहे। यूपी 112 ने महिला को बचाया। सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदायूं रोड स्थित विरोजा स्टेट कॉलोनी की अलका …
बरेलीअमृत विचार। घर से निकालने का विरोध करने पर पत्नी का सिर दीवार में मार दिया। घायल होने के बाद भी पति व ससुराली उसे पीटते रहे। यूपी 112 ने महिला को बचाया। सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं रोड स्थित विरोजा स्टेट कॉलोनी की अलका शर्मा ने बताया कि पति अम्बरीश शंखधार, ससुर संजीव शंखधार व सास विमलेश लगातार उन्हें शारीरिक प्रताड़नाएं देकर घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 29 जनवरी को भी ससुरालियों ने घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर पति ने उनका सिर दीवार में मार दिया।
आरोप है कि घायल होने के बावजूद ससुराली उनके साथ मारपीट करते रहे। किसी तरह यूपी 112 को फोन कर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: लाइसेंस स्टाल का, ट्रेन में यात्रियों को बेच रहे थे सामान
