बरेली: लापरवाही पर 5 स्कूलों को नोटिस भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से महाटीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग पूरी सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन कुछ स्कूल ऐसे हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे 5 स्कूलों को नोटिस जारी किया …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से महाटीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग पूरी सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन कुछ स्कूल ऐसे हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे 5 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 3 फरवरी तक पक्ष रखने को कहा गया है।

डीआईओएस स्तर पर 14 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण के लिए स्कूलों में पंजीकरण व निर्धारित लक्ष्य डाटा में पात्र छात्रों के अंतर के संबंध में पहले भी आगाह किया जा चुका है। इसके बावजूद पंजीकृत छात्रों की संख्या में गड़बड़ी उजागर हो रही है। आशंका है कि स्कूल प्रबंधन टीकाकरण अभियान में लापरावाही बरत रहे हैं। डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज और रजिस्टर लेकर प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। स्कूलों द्वारा भेजी गई छात्रों की संख्या में काफी गड़बड़ पाई गई है। ऐसे में संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इन स्कूलों को भेजा नोटिस
-स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, मानपुर
– श्री सालिक राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, भिलाईया
– बाबा हरदेव इंटर कालेज, लभारी
– ग्राम्य विकास इंटर कालेज, सेंथा
– शफिक अहमद इंटर कालेज, अर्सिया

संबंधित समाचार