अलीगढ़ः बजट से नाराज हुआ किसान संगठन, कहा- आंदोलन का बदला ले रहा बजट 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। केंद्र सरकार के आम बजट से किसान संगठन खासा नाराज हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बजट को किसानों से आंदोलन का बदला लेने वाला बजट करार दिया है। वित्तमंत्री के बजट भाषण से स्पष्ट था कि किसान आंदोलन से हार से तिलमिलाई हुई सरकार किसानों से बदला लेने पर आमादा है।कृषि और उससे जुड़े …

अलीगढ़। केंद्र सरकार के आम बजट से किसान संगठन खासा नाराज हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बजट को किसानों से आंदोलन का बदला लेने वाला बजट करार दिया है।

वित्तमंत्री के बजट भाषण से स्पष्ट था कि किसान आंदोलन से हार से तिलमिलाई हुई सरकार किसानों से बदला लेने पर आमादा है।कृषि और उससे जुड़े हुए क्षेत्रों का कुल बजट पिछले साल के 4.26 प्रतिशत से घटाकर इस वर्ष 3.84 प्रतिशत कर दिया गया है। ग्रामीण विकास का बजट पिछले साल 5.59 प्रतिशत से घटाकर इस वर्ष 5.23 प्रतिशत कर दिया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बजट पिछले साल 16000 करोड रुपये से घटाकर इस साल 15500 करोड रुपये कर दिया गया है। मनरेगा में पिछले साल 97.034 करोड रुपये खर्च हुआ था। लेकिन इस साल का बजट मात्र 72.034 करोड़ है।

पढ़ें- स्मृति ईरानी बोलीं- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना में 401.04 करोड़ रुपये प्रचार पर हो चुका है खर्च

संबंधित समाचार