बरेली: पुलिस ने खोए हुए 100 मोबाइल बरामद कर फरियादियों को सौंपे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर खोए हुए 100 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं, जिन्हें बुधवार को एसएसपी ऑफिस में फरियादियों को सौंप दिया गया। दरअसल, जनपद में खोए हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जनपद और शहर की सर्विलांस टीम को …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर खोए हुए 100 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं, जिन्हें बुधवार को एसएसपी ऑफिस में फरियादियों को सौंप दिया गया। दरअसल, जनपद में खोए हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जनपद और शहर की सर्विलांस टीम को फोनों के जल्द बरामदगी के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एसपीआरए राज कुमार अग्रवाल और एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह की देखरेख में जनपद और शहर की सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जनपद, गैर जनपद और अन्य राज्यों से कुल 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए है। इन मोबाइल फोनों को आज एसपीआरए राज कुमार अग्रवाल ने मोबाइल स्वामियों को लौटा दिया गया। वहीं मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम के लिए एसएसपी ने पुरस्कार की घोषणा भी की है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: मौसम खराब होने की वजह से लखीमपुर नहीं उतर सके राजनाथ सिंह

 

संबंधित समाचार