रायबरेली: कार से 1.75 लाख रुपए हुए बरामद, चुनाव में पैसा बांटे जाने का लगाया जा रहा अंदेशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सलोन पुलिस ने गणेशगंज हाइवे पर चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह रुपये किसके हैं और किस लिए ले जाए जा रहे थे। इसकी जानकारी कार सवार नहीं दे सका। ऐसे पैसे के चुनाव में बांटने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद …

रायबरेली। सलोन पुलिस ने गणेशगंज हाइवे पर चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह रुपये किसके हैं और किस लिए ले जाए जा रहे थे। इसकी जानकारी कार सवार नहीं दे सका। ऐसे पैसे के चुनाव में बांटने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद रुपये को कोषागार में जमा करने की बात कही है।

विधानसभा चुनाव में रुपया बांटने का भी काम शुरू हो रहा है। असल में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गणेशगज बाजार के पास सलोन पुलिस और एसएफटी टीम प्रभारी रणवीर सिंह भदौरिया द्वारा चेकिंग की जा रही है।इस दौरान रायबरेली से कारहिया बाजार जाते समय एक आल्टो कार दिखाई दी।

इस पर पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर पुलिस को 175000 रुपये मिले। पूछताछ में कार सवार जय भारत सिंह पुत्र स्वर्गीय महेश नारायण सिंह निवासी कामलुद्दीनपुर रुपयों को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका।सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बरामद रुपये को कोषागार जमा कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए इतना रुपया मिलना आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें- पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर कोरिया के नेता किम, दर्शकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

संबंधित समाचार