अयोध्या: आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे हुआ शुरू, अब तक 1900 बच्चों को किया गया चिन्हित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिंह्नित जा रहा है। अब तक कुल 1900 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों का चिंह्नाकन करने के बाद स्कूलों में नामांकन करके सम्बंधित बीआरसी के माध्यम से शारदा पोर्टल पर फिडिंग का काम चल रहा है। इसके बाद इन बच्चों को विशेष शिक्षण अभियान …

अयोध्या। जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिंह्नित जा रहा है। अब तक कुल 1900 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों का चिंह्नाकन करने के बाद स्कूलों में नामांकन करके सम्बंधित बीआरसी के माध्यम से शारदा पोर्टल पर फिडिंग का काम चल रहा है। इसके बाद इन बच्चों को विशेष शिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी तक बच्चों को चिन्हित किए जाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शून्य  से 14 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए शिक्षा से वंचित हर दिन स्कूल आये बच्चे शारदा योजना के तहत आउट आफ स्कूल बच्चों को चिंह्नित किया जा रहा है। स्कूल का मुंह नहीं देखने और लगातार 45 दिनों से गायब होने वाले बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को लगा कर हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम से चिंह्नित किया जा रहा है। जिले को मिले 12045 बच्चों के सापेक्ष शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने 1900 आउट आफ स्कूल बच्चों को चिंह्नित किया है।

इसमें ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के अलावा खाना बदोश का जीवन जीने वाले गरीब और बांसफोड़ बिरादरी के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों को चिंह्नित करके समीप संबंधित स्कूलों में नामांकन कराकर प्रत्येक बीआरसी पर इन बच्चों का शारदा पोर्टल पर फिडिंग का काम चल रहा है।

जिम्मेदार शारदा पोर्टल पर फिडिंग करने में जुटे हुये हैं। शारदा पोर्टल पर फिडिंग के बाद इन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष शिक्षण अभियान चलाया जायेगा।

इससे कि इन बच्चों को अन्य बच्चों के समान बनाया जा सके। बीएसए ने बताया नामांकन के बाद शारदा पोर्टल पर फिडिंग का काम चल रहा है। शीघ्र इस कार्य को पूरा करके विशेष शिक्षण अभियान चलाकर इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।

पढ़ें- कॉलेजियम की सिफारिश- 6 न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली HC के न्यायाधीश के रूप में किया जाए पदोन्नत 

संबंधित समाचार