अयोध्या: चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, 37 हजार लाइसेंसी हथियार कराए जमा, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अयोध्या मंडल के बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी व अंबेडकर नगर जिले के सवा लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही अब तक 37 हजार लोगों का लाइसेंसी हथियार भी …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अयोध्या मंडल के बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी व अंबेडकर नगर जिले के सवा लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही अब तक 37 हजार लोगों का लाइसेंसी हथियार भी जमा करा लिया गया है।

गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे पुलिस: आईजी

अयोध्या आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने मंडल के सभी पुलिस कप्तानों को गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन की कार्रवाई की मॉनिटरिंग आईजी रेंज स्वयं कर रहे हैं।

उनके मुताबिक चुनाव आयोग की ओर से वर्तमान में चुनावी सभाओं, राजनीतिक दलों के रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैली और जुलूस निकालने पर नियमानुसार कार्रवाई करने करने का आदेश जारी किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया के कंटेंट पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

अंबेडकरनगर में सबसे ज्यादा लोग किए गए पाबंद

अयोध्या मंडल के सबसे अधिक लोग अंबेडकरनगर में पाबंद किए गए हैं। परीक्षेत्र में मौजूद 5596 हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने नकेल कसी है। सभी पर जिला बदर करने की कार्रवाई की जा रही है। बाराबंकी में 27,945, सुल्तानपुर में 25,816, अंबेडकरनगर में 32,934, अमेठी में 14,154 और अयोध्या से 25,126 लोगों को पाबंद किया गया है।

अयोध्या के 8,544, सुल्तानपुर के 6,060, बाराबंकी के 12,532, अंबेडकरनगर के 6,403 और अमेठी के 4,570 लोगों के लाइसेंसी असलहा जमा कराए गए हैं। शहर से लेकर गांव तक सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ बड़ी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बरेली: बीजेपी सरकार में महिलाओं के लिए हुए कार्यों से प्रभावित हूं- निदा खान

संबंधित समाचार