हाइवे पर पलटी बाइक, बेटी की मौत, पिता गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेदिनीनगर। पलामू जिले के छत्तरपुर में बुधवार तड़के तेज़ रफ्तार बाइक पलट जाने से उसपर सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरस्वती देवी (25) अपने पिता के साथ बाइक से हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपने गांव ढाब लौट रही थी। रास्ते …

मेदिनीनगर। पलामू जिले के छत्तरपुर में बुधवार तड़के तेज़ रफ्तार बाइक पलट जाने से उसपर सवार युवती की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरस्वती देवी (25) अपने पिता के साथ बाइक से हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपने गांव ढाब लौट रही थी। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर छत्तरपुर के निकट दोपहिया वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में घायल बाप-बेटी को लोगों ने छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्री कल रात छत्तरपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर आज सुबह गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है।

वहीं, जिले में एक अन्य घटना में ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के कुआं से बुधवार दोपहर एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुआं में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार