गोरखपुर: दो शोधार्थियों को मिली चित्रकला व व्यवहारिक कला में पीएचडी की उपाधि
गोरखपुर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश से शोधार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव चित्रकला विषय में तथा देवेंद्र कुमार सिंह ने व्यावहारिक कला विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। दोनों पीएचडी धारक गोरखपुर जिले के मेधावी हैं। संदीप कुमार श्रीवास्तव को दी गई पीएचडी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 …
गोरखपुर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश से शोधार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव चित्रकला विषय में तथा देवेंद्र कुमार सिंह ने व्यावहारिक कला विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। दोनों पीएचडी धारक गोरखपुर जिले के मेधावी हैं।

संदीप कुमार श्रीवास्तव को दी गई पीएचडी
संदीप कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश में शोध शीर्षक “पूर्वांचल के गलीचा (कालीन) कला का कलात्मक अध्ययन” विषय में वर्ष 2014 में शोध निदेशक डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में कार्य शुरू किया। 4 दिसंबर 2020 को मौखिकी परीक्षा की तिथि से विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर आफ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।
देवेंद्र कुमार सिंह को भी मिली PHD की उपाधि
वर्ष 2014 में शोध छात्र देवेंद्र कुमार सिंह ने शोध विषय- समकालीन विज्ञापन कला का कलात्मक एवं व्यावहारिक स्वरूप (भारतीय सिनेमा के विशेष संदर्भ में) प्रोफेसर उषा सिंह के निर्देशन में कार्य शुरू किया। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्यप्रदेश द्वारा शोध मौखिकी परीक्षा ( वाइबा) के दिनांक 4 दिसंबर 2020 से डॉक्टर आफ फिलासफी पीएचडी की उपाधि प्रदान करने की अनुमति प्रदान किया गया है।

जिसकी प्रति सचिव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली,सचिव एसोसिएशन ऑफ इण्डियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, संचालक एवं संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं समस्त महाविद्यालयों को संलग्न हुआ। पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. साहित्य कुमार नाहर एवं प्रति कुलसचिव डॉ सुनील पावगी, शोध निर्देशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रो. उषा सिंह समेत इनके माता-पिता एवं मित्रगण, कला संस्कृति से जुड़े सभी शुभेच्छुवो ने प्रशंसा एवं इन्हें शुभ आशीर्वाद से सिंचित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022: जनता किसको बनाएगी नवाबगंज का नवाब ?
