मुरादाबाद : प्लाट बेचने के नाम पर महिला से 17 लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्लाट खरीदने के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने महिला से 17 लाख की धोखाधड़ी कर ली। प्रापर्टी डीलर ने एक प्लाट का बैनामा कर दिया, जबकि दूसरे का रकम लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया। दबंगई की हद यह है कि जिस प्लाट का बैनामा किया है, उस पर भी कब्जा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्लाट खरीदने के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने महिला से 17 लाख की धोखाधड़ी कर ली। प्रापर्टी डीलर ने एक प्लाट का बैनामा कर दिया, जबकि दूसरे का रकम लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया। दबंगई की हद यह है कि जिस प्लाट का बैनामा किया है, उस पर भी कब्जा नहीं दे रहा है। रकम वापस मांगने पर प्रापर्टी डीलर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर निवासी फूलजहां ने एसएसपी को पत्र दिया। फूलजहां का कहना था कि ग्राम मलकपुर निवासी एक प्रापर्टी डीलर से उसकी जान-पहचान थी। प्रापर्टी डीलर ने उसे प्लाट खरीदने का झांसा दिया। इसके बाद उसने बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में एक प्लाट खरीद लिया, जिसका बैनामा भी हो गया। इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने एक अन्य प्लाट दिखाया।

फूलजहां के अनुसार सौदा तय होने के बाद उसने कई किश्तों में करीब पौने 17 लाख रुपए प्रापर्टी डीलर को दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसने दूसरे प्लाट का बैनामा नहीं कराया। उल्टा पहले जिस प्लाट का बैनामा कराया था, उस पर भी कब्जा नहीं दे रहा है। फूलजहां के अनुसार उसने कई बार रकम वापस मांगी तो पहले वह टरकाता रहा, बाद में धमकी देने लगा। प्रापर्टी डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रकम वापस कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार