गोरखपुर: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक बने प्रो. मदन मोहन त्रिपाठी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. मदन मोहन त्रिपाठी को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाईलिट) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो. त्रिपाठी ने नाईलिट के महा निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।नाईलिट के महानिदेशक के रूप …
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. मदन मोहन त्रिपाठी को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाईलिट) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो. त्रिपाठी ने नाईलिट के महा निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।नाईलिट के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति से पूर्व प्रो. त्रिपाठी, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे।
गोरखपुर के सुग्गाटारी गांव के मूल निवासी हैं प्रो. त्रिपाठी
गोरखपुर जिले के सुग्गाटारी गांव के मूल निवासी प्रो. त्रिपाठी ने तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 1994 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक की उपाधि प्राप्त की। बी टेक करने के उपरांत उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च, गांधीनगर में अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में अपना कैरियर शुरू किया और विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर काम किया।
वर्ष 1999 में उन्होंने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और प्रौद्योगिकी केंद्र, गोरखपुर में वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर के रूप में सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी (IECT) के क्षेत्रों में विभिन्न डिजाइन और विकास परियोजनाओं पर 10 वर्षों तक काम किया।
वर्ष 2009 में उन्हें संयुक्त निदेशक के रूप में नाईलेट मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया,जहां उन्होंने भारत के सामान्य निवासियों (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) के डिजिटाइजेशन और बायोमेट्रिक डाटा, आईसीटी कौशल में जनशक्ति का विकास, आईसीटी आधारित कौशल परीक्षण और प्रमाणन ढांचे जैसी विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया।
2012 में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बने त्रिपाठी
वर्ष 2012 में वे दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए। डी टी यू में प्रोफेसर के अतिरिक्त उन्होंने निदेशक,आईक्यूएसी; समन्वयक, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स सेल जैसी अहम जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। प्रो त्रिपाठी की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों में बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: जहानाबाद में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, काफी मंथन के बाद भाजपा ने भी उतारा प्रत्याशी
