बहराइच: सपा से मिला टिकट पूर्व विधायक ने ठुकराया, कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद रमजान को मटेरा विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को टिकट दिया है। इसकी जानकारी जैसे ही मोहम्मद रमजान को हुई तो उन्होंने सपा के टिकट को ठुकरा दिया। श्रावस्ती जिला निवासी मोहम्मद रमजान पूर्व विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा की। …

बहराइच। समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद रमजान को मटेरा विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को टिकट दिया है। इसकी जानकारी जैसे ही मोहम्मद रमजान को हुई तो उन्होंने सपा के टिकट को ठुकरा दिया।

श्रावस्ती जिला निवासी मोहम्मद रमजान पूर्व विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें मोहम्मद रमजान को बहराइच जिले के 285 मटेरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

इसकी जानकारी पूर्व विधायक मोहम्मद रमजान को हुई तो उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए मटेरा विधानसभा के टिकट को वापस कर दिया है। पूर्व विधायक का कहना है कि वह श्रावस्ती के 290 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। साथ ही वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मात्र 445 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

रमजान ने सपा मुखिया को दी मामले की जानकारी

ऐसे में वह लगातार 5 वर्षों तक क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहे और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यहीं से टिकट मांगना चाहते थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें मटेरा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

मैं सपा के इस निर्देश का पालन करता हूं। लेकिन मटेरा विधानसभा चुनाव से टिकट पर चुनाव नहीं लड़ूंगा। वह श्रावस्ती विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है।

असलम रायनी पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद रमजान ने श्रावस्ती विधान सभा के सपा प्रत्याशी असलम राइनी पर हमला बोला। कहा कि दलबदलुओं ने पार्टी को बदनाम किया और उन्ही को टिकट मिल गया। जनता उन्हें सबक सिखायेगी।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में वेटर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार