अयोध्या: प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 20 घायल
अयोध्या। प्रयागराज से स्नान करके जनपद गोंडा जा रहे श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन को रोडवेज की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सल्य लाया गया। मौके से बस चालक फरार हो गया। पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई में …
अयोध्या। प्रयागराज से स्नान करके जनपद गोंडा जा रहे श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन को रोडवेज की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सल्य लाया गया। मौके से बस चालक फरार हो गया। पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
रोडवेज की बस के ओवरटेक करने से हुआ हादसा
हादसा मंगलवार की देर रात 11:30 बजे हुआ। थाना पूरा कलंदर प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या यूपी 43 टी 28 60 को दीपू पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी जगदीशपुर जिला गोंडा चला रहा था। प्रभास अहमद स्टेडियम के पास करीब 11:30 बजे पीछे से आ रही रोडवेज की बस द्वारा ओवरटेक करते समय साइड लग जाने के कारण पिकअप पलट गया, जिसमे 27 लोग सवार थे।
गोंडा के निवासी हैं सभी श्रद्धालु
20 लोग घायल हो गए। 8 से 10 लोगों की हालत गंभीर थी, जिनका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। बाकियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी गोंडा के निवासी हैं, जिसमे कुछ बच्चे व महिलाएं भी मौजूद रहीं।
घटना के बाद रोड पर जाम लग गया। इसके बाद पिकअप को सड़क से हटवाया गया। बस चालक बस लेकर निकल गया था आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बदायूं: न माफिया और न बाहुबली, अब हैं सिर्फ बजरंग बली- अमित शाह
