नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जा रहे हों तो हो जाएं सावधान, यहां लग रहा भीषण जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर। अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइये। दरअसल नोएडा-ग्रेटर नोएडा अंडरपास में इस समय खोदाई का काम चल रहा है। इससे आम लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को मिनटों का सफर घंटो में तय करना पड़ रहा है। …

गौतमबुद्ध नगर। अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइये। दरअसल नोएडा-ग्रेटर नोएडा अंडरपास में इस समय खोदाई का काम चल रहा है। इससे आम लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को मिनटों का सफर घंटो में तय करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को गंतव्य पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर 166 से 168 तक लगा लंबा जाम

बुधवार को इसी अंडरपास की खोदाई के कारण सेक्टर 166 से 168 में लंबा जाम लग गया। ये जाम करीब दो किलोमीटर लंबा था। वहीं जैसे ही इसकी सूचना नोएडा ट्रैफिक पुलिस को लगी उसने कड़ी मशक्कत के बाद इस जाम को खुलवाया। बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे करीब 24 किलोमीटर लंबा है। बता दें कि पिछले कई सालों से इस एक्सप्रेस वे की मरम्मत नहीं हुई थी और सड़क काफी खराब हो गई थी इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने सड़क की री-सरफेसिंग कराने का निर्णय लिया है, इसी को लेकर ये अंडरपास बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बदायूं: उसहैत क्षेत्र में गंगा के दलदल में फंसी दर्जनभर गाय, दो की मौत

संबंधित समाचार