लखनऊ: ड्यूटी पर गोंडा गए सिपाही के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, जानें…
लखनऊ। राजधानी में चोरों ने पुलिस को हाशिये पर रख दिया है। आचार संहिता में पुलिस की अतिरिक्त सख्ती व सघन पेट्रोलिंग के बावूजद बेलगाम चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हिमाकत तो देखिए, अब तक तो बेलगाम चोरों ने पुलिस को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जी …
लखनऊ। राजधानी में चोरों ने पुलिस को हाशिये पर रख दिया है। आचार संहिता में पुलिस की अतिरिक्त सख्ती व सघन पेट्रोलिंग के बावूजद बेलगाम चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हिमाकत तो देखिए, अब तक तो बेलगाम चोरों ने पुलिस को भी शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जी हां, बुधवार को अज्ञात चोरों ने राजधानी पुलिस के एक सिपाही के घर पर ही सेंध मारकर लाखों रुपये के गहनों व नगद पर हाथ साफ कर दिया।
यह भी पढ़ें: बरेली: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शुरू हो गईं उल्टियां!, अगले दिन किशोरी की मौत
ड्यूटी के सिलसिले में गोंडा गए थे सिपाही अजीत सिंह
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के खुशी विहार में रहने वाले सिपाही अजीत सिंह ड्यूटी के सिलसिले में परिवार संग गोंडा गये हुए थे। 29 जनवरी को पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि घर के मेन गेट का ताला टूटा है।
अजीत ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि चोरों ने आलमारी का भी ताला तोड़कर 25 तोला सोना और घर से तीन किलो चांदी के जेवर और लगभग 20 हजार रुपये नगद चुरा लिये हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जा रहे हों तो हो जाएं सावधान, यहां लग रहा भीषण जाम
यह भी पढ़ें: बहराइच: कैसरगंज से सपा प्रत्याशी बने मसूद आलम, नए चेहरे को पार्टी ने दी तरजीह
