कांग्रेस की 27 प्रत्याशियों की नई सूची जारी, लखनऊ मध्य से चुनाव लड़ेंगे मनोज तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस ने बुधवार को देर रात 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें लखनऊ मध्य सीट से पंकज तिवारी का टिकट काटकर उनकी जगह मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने बाराबंकी से रूही अरशद को दिया है टिकट इसी तरह कुर्सी से जमील अहमद का टिकट काटकर उर्मिला पटेल को टिकट …

लखनऊ। कांग्रेस ने बुधवार को देर रात 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें लखनऊ मध्य सीट से पंकज तिवारी का टिकट काटकर उनकी जगह मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने बाराबंकी से रूही अरशद को दिया है टिकट

इसी तरह कुर्सी से जमील अहमद का टिकट काटकर उर्मिला पटेल को टिकट दिया गया है। बाराबंकी में गौरी यादव का टिकट काटकर रूही अरशद को प्रत्याशी बनाया गया है। भिनगा में वंदना शर्मा का टिकट काटकर गजाला चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिपराइच से मेनका पांडेय का टिकट काटकर सुमन चौहान को टिकट दिया गया है। अन्य प्रत्याशियों में रायबरेली से मनीष सिंह चौहान, गोसाईगंज से शारदा जायसवाल, करनैलगंज से त्रिलोकी नाथ तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में नकली कोविड वैक्सीन व टेस्टिंग किट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

संबंधित समाचार