बरेली: कोविड मरीज के इलाज में लापरवाही पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 महीने बाद डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला 19 अप्रैल 2021 का है। परिजनों ने इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। बीसलपुर स्थित मोहल्ला ग्यासपुर के …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 महीने बाद डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला 19 अप्रैल 2021 का है। परिजनों ने इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।

बीसलपुर स्थित मोहल्ला ग्यासपुर के रहने वाले रिजवान के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा निवासी साले मो. जाहिद की हालत अचानक बिगड़ गई थी। आरोप है कि 20 अप्रैल को जाहिद को लेकर इज्जतनगर स्थित दर्पिन अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां जाहिद को भर्ती करने के लिए डॉक्टर दर्शन मेहरा ने रुपये मिलने के बाद ही भर्ती किया।

उसके बाद इलाज के दौरान भी रुपये मांगे गए। रुपये न मिलने पर इलाज रोक दिया जिसकी वजह से 29 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे ऑक्सीजन की कमी के चलते जाहिद ने दम तोड़ दिया। जाहिद के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में वाद दायर किया।

कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने डॉ. दर्शन मेहरा व अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: आरक्षित सीट से जो जीती पार्टी, सत्ता में उसी की रही चमक

संबंधित समाचार