प्रयागराज: संगम नगरी में संतो के मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जगतगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेला शिविर परेड ग्राउंड में संतों के मार्गदर्शक मंडल की बैठक प्रारंभ हुई । प्रस्तावना रखते हुए अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आज हिंदू मठ मंदिरों का अधिग्रहण किया जा रहा है …

प्रयागराज। जगतगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेला शिविर परेड ग्राउंड में संतों के मार्गदर्शक मंडल की बैठक प्रारंभ हुई ।

प्रस्तावना रखते हुए अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आज हिंदू मठ मंदिरों का अधिग्रहण किया जा रहा है धर्मांतरण एवं गौ रक्षा का विषय हिंदू समाज के लिए प्रमुख है।

गंगा की निर्मलता हमारी आस्था सें जुडा हैं, परिवार प्रबोधन, सनातन संस्कार,पांच राज्यों में निर्वाचन यही प्रमुख विषय हैं। कल होने वाले संत सम्मेलन में इन्हीं विषयो पर संत अपने विचार रखेंगे।

कोविड के बीच शुरू हुआ यह संत सम्मेलन देश का छठवा संत सम्मेलन होगा। इससे पहले नैमिसरण, चित्रकूट, बिठूर, सुकताल, वृन्दावन में संत सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।

संतो ने बैठक में चर्चा की कि हिंदू समाज की आस्था आज भी संतो से जुड़ी है इसलिए हमको हिंदू समाज के उत्थान धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए समय-समय पर समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। हमें आने वाले धर्म एवं संस्कृति पर संकटों के लिए समाज को जागृत करना चाहिए।

मठ मंदिरों का अधिग्रहण बंद हो सनातन संस्कार का प्रचार पूरी दुनिया में हो परिवार प्रबोधन धर्मांतरण बंद हो आगामी चुनाव में हिंदू समाज की भूमिका स्पष्ट हो, इसके लिए समय रहते हमको समाज का मार्गदर्शन करना है।

मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में प्रमुख रूप सें जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज, आचार्य वैदेही वल्लभ सरणदेवाचार्य, नृसिंह दास महाराज, स्वामी ब्रम्हानंद महाराज, रामआश्रय महाराज, घनश्यामाचार्य , हनुमान दास , चिदंबरानंद सरस्वती , रामहृदय दास , राजा रामाचार्य कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, आध्या शंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें- देश दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है यूपी: सीएम योगी

संबंधित समाचार