मुरादाबाद : डिलारी में ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा डॉ.अनूप सिंह और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संदर्भ में बातचीत की। शव को कब्जे में …

मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा डॉ.अनूप सिंह और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संदर्भ में बातचीत की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

घटना स्थल का जायजा लेती पुलिस।

गला घोट कर मौत के घाट उतारा गया युवक मोनू पुत्र जगत सिंह मासूमपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह ट्रक चलाता था।  बुधवार को वह लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा डॉ अनूप सिंह बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार