UP Election 2022: सपा ने सीएम योगी की भाषा की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को लिखा पत्र
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष से सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है, वो मर्यादित, संयत और भद्र भाषा की श्रेणी में …
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष से सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है, वो मर्यादित, संयत और भद्र भाषा की श्रेणी में नहीं आता है।

लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई औचित्य नहीं है। सपा ने शिकायत की सीएम योगी ने अभी आगरा में 10 मार्च के बाद बुल्डोजर चलने की धमकी दी। इसके अलावा वो लगातार समाजावादी पार्टी के नेतृत्व को गुंडा, मवाली और माफिया बता रहे हैं।
पढ़ें- UP Election 2022: सीएम योगी ने सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- सभी वादे किए पूरे…
