बहराइच: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, अचानक बढ़ी ठंड
बहराइच। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम छाया रहा। इसके बाद दोपहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही जमकर ओले गिरे। तराई के बहराइच जिले का मौसम बृहस्पतिवार को अचानक बदल गया। सुबह 10 बजे से तेज हवा शुरू हुई। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबादी …
बहराइच। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम छाया रहा। इसके बाद दोपहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही जमकर ओले गिरे।
तराई के बहराइच जिले का मौसम बृहस्पतिवार को अचानक बदल गया। सुबह 10 बजे से तेज हवा शुरू हुई। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबादी के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश होती रही।
बारिश के बीच ही ओलावृष्टि होने लगी। 10 ग्राम से लेकर 30ग्राम के पत्थर आसमान से बरसने लगे। बारिश के साथ ही पत्थर रुक रुक कर आसमान से गिरते रहे। वहीं बारिश से ठंड अचानक बढ़ गई है। दैनिक मजदूरी पेशा वर्ग के लोग बारिश के बीच ही काम छोड़कर घर की ओर चले गए। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया।
गेहूं की फसल को होगा लाभ
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बारिश से गेहूं और सरसो को लाभ होगा। इसके अलावा अगेती सरसो की फसल को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते मटर, गोभी के रेट बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-टीडीबी सतर्कता अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि सीमित करने पर केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
