रूस ने मिंस्क समझौतों पर अमेरिका की टिप्पणी का स्वागत किया
वाशिंगटन। अमेरिका स्थित रूसी दूतावास ने मिंस्क समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन की जरूरत को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के हालिया बयान का स्वागत किया है। दूतावास ने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “हम विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस के मिंस्क समझौतों के पूर्ण कार्यान्वयन की आवश्यकता को लेकर दो फरवरी को …
वाशिंगटन। अमेरिका स्थित रूसी दूतावास ने मिंस्क समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन की जरूरत को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के हालिया बयान का स्वागत किया है। दूतावास ने बुधवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “हम विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस के मिंस्क समझौतों के पूर्ण कार्यान्वयन की आवश्यकता को लेकर दो फरवरी को दिए गए बयान को एक सकारात्मक संकेत मानते हैं।
साथ ही, हम रूस पर दोष मढ़ने और समझौतों का पालन नहीं करने का आरोप लगाने के प्रयासों पर नजर रखे हुए हैं।’ रूसी राजनयिक मिशन ने जोर देकर कहा कि रूस संघर्ष का पक्षधर नहीं था और उसका मुख्य कार्य यूक्रेनी अधिकारियों से उनके दायित्व पूरे कराना था। दूतावास ने कहा, “हम कीव के साथ बातचीत में वाशिंगटन की ओर से विशेष कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति केवल उसे रूस के साथ समस्या के सैन्य समाधान के लिए उकसाती है।”
