अमरोहा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सरकार में सबसे मजबूत हुई कानून व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे मजबूत है,क्योंकि भाजपा की सरकार में कानून का राज होता है। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा डूबती नैया है। हाथ में लाल पोटली लेकर घूम रहे। इनसे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र …

अमरोहा,अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे मजबूत है,क्योंकि भाजपा की सरकार में कानून का राज होता है। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा डूबती नैया है। हाथ में लाल पोटली लेकर घूम रहे। इनसे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल के लिए समर्थन मांगा और कहा कि जिले में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का काम करें।

गुरुवार को नौगावां विधान सभा क्षेत्र के गांव जब्दा में एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आज भाजपा सरकार में सबसे मजबूत कानून व्यवस्था है। जब होगा कानून का शासन, तब होगा विकास का योगासन। दुनिया आज भारत की ताकत से प्रभावित है।

उन्होंने कहा भारत को कोई अगर परेशान करेगा, तो इस पार भी मारेंगे और उस पार भी मारेंगे। कोई मुगालते में न रहे। आज का बदलता भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। उन्होंने नौगांवा सादात विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र नागपाल के लिए वोट मांगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

संबंधित समाचार