रायबरेली: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शहर में भीड़भाड़ वाले त्रिपुला चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। हरदासपुर के ग्राम भुवापुर जुनारपुर निवासी श्रीराम शर्मा (50) …

रायबरेली। शहर में भीड़भाड़ वाले त्रिपुला चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।

हरदासपुर के ग्राम भुवापुर जुनारपुर निवासी श्रीराम शर्मा (50) पुत्र देशराज शर्मा की बेटी पिंकी की शादी 9 फरवरी को है। इसी के चलते श्रीराम बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। रास्ते में प्रगतिपुरम के पास त्रिपुला चौराहा पर  श्रीराम शर्मा दूसरी लेन पर जाने को सड़क पार कर रहे थे तो उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में श्रीराम शर्मा की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ट्रक की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मोबाइल और निमंत्रण कार्ड के जरिए परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। वहीं हादसे के बाद चौराहा पर मौजूद भीड़ दौड़ पड़ी लेकिन ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

शादी की तैयारी में पड़ा खलल, पसरा मातम

बताते हैं कि मृतक श्रीराम शर्मा की बेटी पिंकी का विवाह विजय शर्मा से तय हुआ है। 9 फरवरी को शादी है, जिस कारण घर पर तैयारी जोरशोर से चल रही थी लेकिन इस हादसे ने खुशियों की जगह मातम पसार दिया है।

पढ़ें- अमरोहा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सरकार में सबसे मजबूत हुई कानून व्यवस्था

संबंधित समाचार