उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी: एक की मौत, कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओरोविल (अमेरिका)। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक संदिग्ध ने ‘ग्रे हाउंड’ बस में गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। संदिग्ध को नजदीक स्थित एक वॉलमार्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बट काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, …

ओरोविल (अमेरिका)। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक संदिग्ध ने ‘ग्रे हाउंड’ बस में गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। संदिग्ध को नजदीक स्थित एक वॉलमार्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बट काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, पुलिस को रात करीब साढ़े सात बजे 911 नंबर पर, ओरोविल में एक दुकान के बाहर खड़ी बस में गोलीबारी करने की जानकारी देने के लिए फोन आया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कई घायल लोग मिले और एक मृत व्यक्ति मिला।

तब तक संदिग्ध मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पास ही स्थित एक वॉलमार्ट से गिरफ्तार किया गया। ओरोविल के मेयर चक रेनॉल्ड्स ने बताया कि गोलीबारी में कुल कितने लोग घायल हुए, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इससे पहले उन्होंने ‘फेसबुक’ पर पांच लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

संबंधित समाचार