अयोध्या: तेज हवाओं के चलते घर में लगी आग, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज/अयोध्या। गुरूवार को चली तेज हवाओं ने खंडासा क्षेत्र के अमवा सूफी गांव के रहने वाले दो गरीबों के घरों राख कर दिया। आग लगने की घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब एक किसी के दाह संस्कार में गया था जबकि दूसरा ग्रामीण मजदूरी करने। यह तो गनीमत रही कि घटना के दौरान घर …

अमानीगंज/अयोध्या। गुरूवार को चली तेज हवाओं ने खंडासा क्षेत्र के अमवा सूफी गांव के रहने वाले दो गरीबों के घरों राख कर दिया। आग लगने की घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब एक किसी के दाह संस्कार में गया था जबकि दूसरा ग्रामीण मजदूरी करने। यह तो गनीमत रही कि घटना के दौरान घर में कोई नहीं था वर्ना अप्रिय घटना हो सकती थी। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों की गृहस्थी राख हो चुकी थी। गंभीर बात यह है कि सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंची।

खण्डासा थाना क्षेत्र के अमावा सूफी गांव के भगग्ल व धर्मेंद्र कुमार का घर आग लगने से जलकर राख हो गया। भगग्ल और उनके परिवारीजन किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे घर पर कोई नहीं था। जबकि धर्मेंद्र मजदूरी करने गांव में दूसरे के यहां गए थे। इसी दौरान दोपहर बारह बजे के करीब ग्रामीणों ने भगग्ल के घर से धुआं उठता देखा तो गुहार लगाना शुरू कर दिया।

बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके थाना खंडासा की पुलिस और राजस्व प्रशासन के लोग गांव पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल श्याम जी दास ने बताया आग से हुई क्षति का आकलन करके तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने दावा किया शीघ्र ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर चुनावी मौसम के चलते राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर और पीड़ित परिवारों की मदद की।

यह भी पढ़ें:-गरमपानी: हाईवे पर रसोई गैस की खुल्लम खुल्ला कालाबाजारी, औने पौने दामों पर बेचे जा रहे सिलेंडर

संबंधित समाचार