बुलंदशहर में अखिलेश का सीएम योगी पर वार, कहा- वो गर्मी की बात करते हैं हम भर्ती की…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी में चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुलंदशहर में थे। यहां पर उन्होंने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक प्रेसवार्ता की। क्या योगी कोई कंप्रेसर हैं जो ठंडा कर देंगे: अखिलेश प्रेसवार्ता को …

बुलंदशहर। यूपी में चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुलंदशहर में थे। यहां पर उन्होंने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक प्रेसवार्ता की।

क्या योगी कोई कंप्रेसर हैं जो ठंडा कर देंगे: अखिलेश

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कोई कंप्रेसर हैं क्या जो वो ठंडा कर देंगे। उन्होंने कहा कि वो गर्मी की बात करते हैं और हम लोग भर्ती की बात करते हैं। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि इस सरकार ने मनरेगा के बजट का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो कानून व्यवस्था और किसानों का खास ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने किया ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का शिलान्यास

संबंधित समाचार