अलीगढ़: भाजपा प्रत्याशी रामवीर के निजी सचिव समेत तीन पर केस दर्ज, जानें मामला
अलीगढ़। पूर्व मंत्री और सादाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव समेत तीन लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन के मामला में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग बिना अनुमति के लोडर में डीजे लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके साथ ही सचल दल ने …
अलीगढ़। पूर्व मंत्री और सादाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव समेत तीन लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन के मामला में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग बिना अनुमति के लोडर में डीजे लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके साथ ही सचल दल ने गाड़ी को भी सील कर दिया है।
चुनाव प्रचार को लेकर जगह-जगह सचल दल भ्रमण कर रहे हैं। सचल दल के प्रभारी मंडी निरीक्षक और मंडी निरीक्षक जल सिंह ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सचल दल की टीम भ्रमण पर थी। दोपहर साढ़े 12 बजे आगरा रोड पुलिस चौकी के पास छोटा हाथी लोडर में डीजे लगा हुआ था। इसमें भाजपा के प्रचार के गाने बज रहे थे।
चालक आकाश को रोककर उससे चुनाव प्रचार की अनुमति दिखाने को कहा गया तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि रानू पंडित ने प्रचार के लिए लिए उसे भेजा है। रानू पंडित, रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव हैं। इसके बाद गाड़ी को कोतवाली भेज दिया गया।
सचल दल प्रभारी की तहरीर के आधार पर गाड़ी चालक आकाश और डीजे स्वामी विकास के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ कोतवाली सदर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आचार संहित उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रचार वाहन को भी सील किया गया है।
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद में बीजेपी, सपा, कांग्रेस पर बरसीं मायावती, लगाए यह गंभीर आरोप…
