अयोध्या: चल-अचल सम्पत्ति और गहनों के मामले में पवन की पत्नी पर वेद की पत्नी भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को भाजपा व सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे से संपत्ति के मामले में कई गुना आगे हैं। खास बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी के पास एक …

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को भाजपा व सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे से संपत्ति के मामले में कई गुना आगे हैं। खास बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी के पास एक रिवॉल्वर है तो सपा प्रत्याशी की ओर से दाखिल शपथ पत्र में खुद को असलहाविहीन दिखाया है।

यही नहीं भाजपा प्रत्याशी की पत्नी नर्वेदा गुप्ता सपा प्रत्याशी की पत्नी अत्ती पांडे के मुकाबले सोने-चांदी के आभूषणों और आर्थिक रूप से भी आगे हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों दलों के प्रत्याशी शिक्षित हैं। भाजपा प्रत्याशी बीएससी हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी ने प्राचीन इतिहास से एमए की डिग्री हासिल कर रखी है। एक बात यह भी गौर करने वाली है कि दोनों ही प्रत्याशियों के पास एक भी निजी वाहन नहीं है।

रिटर्निंग अफसर के समक्ष दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। श्री गुप्ता करोड़ों की चल अचल के मालिक तो हैं ही साथ ही उनका व्यवसायिक साम्राज्य भी लंबा चौड़ा है। वेद गुप्ता के पास विभिन्न बैंकों में 3.10 लाख व पत्नी नर्वेदा के पास 2.50 लाख कैश है। इसके अलावा वेद गुप्ता खुद भी आभूषण के शौकीन हैं। उन्होंने अपने पास 4.60 लाख के आभूषण दर्शाए हैं, जबकि पत्नी 11 लाख के सोने के व 60 हजार चांदी के आभूषणों की मालकिन हैं। दो फर्म हैं, जिसमें पति पत्नी शेयर होल्डर हैं।

शपथ पत्र की मानें तो भाजपा प्रत्याशी ने अपने ऊपर 12.86 लाख का कर्जा भी दिखाया है। अचल संपत्तियों के मामले में भाजपा प्रत्याशी बेहतर स्थिति में हैं। पांच मकानों और व्यवसायिक कांपलेक्स के साथ कृषि भूमि के भी मालिक हैं। श्री गुप्ता ने अपने पास 74.47 लाख की चल संपत्ति दिखाई है, जबकि पत्नी के पास 55.23लाख की अचल संपत्ति दर्ज है। वही बात करें सपा प्रत्याशी की तो वह भाजपा प्रत्याशी से आर्थिक रूप से ही बल्कि व्यवसायिक रूप से भी कमजोर हैं। दिए गए शपथ पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी पवन पांडे के पास खुद 15 हजार व पत्नी अन्नी पांडेके पास 12 हजार रुपये नगद हैं।

करोड़ों में खेलने वाले भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले सपा प्रत्याशी श्री पांडेतीन बैंकोंं में खुद के नाम 4.10 लाख रुपये व पत्नी के खाते में 34 हजार रुपये जमा हैं। पवन के पास 70 हजार के तो पत्नी के पास 8.28 लाख के सोने के व 65 हजार के चांदी के आभूषण हैं। पवन की कुल सकल आय 13.56 लाख है। उनके ऊपर 14 लाख रुपये का कर्ज भी है। प्राचीन इतिहास से एमए की डिग्री हासिल करने वाले पवन पर 7 आपराधिक मामले लंबित हैं। दिए गए शपथ पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी की आय का जरिया बतौर पूर्व विधायक उनके मिलने वाली पेंशन है।

गोसाईगंज की भाजपा प्रत्याशी आरती के पास पैन का कार्ड भी नहीं

गोसाईगंज से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पत्नी इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार वह अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले केवल अपने पति की विरासत की साझीदार भर हैं। गहनों और नकदी के मामले में भी आरती तिवारी की झोली में बहुत ज्यादा कुछ नहीं है। खास बात यह है कि स्नातकोत्तर डिग्री धारक श्रीमती तिवारी ने अपने शपथ में सोशल मीडिया के तीन अकाउंट फेसबुक, इंस्ट्राग्राम व वाट्सएप का उल्लेख किया है, जबकि अयोध्या से पर्चा भरने वाले भाजपा और सपा प्रत्याशी के शपथ पत्र में इसका जिक्र नहीं है।

चौंकाने वाली बात यह है कि श्रीमती तिवारी के पास पैन कार्ड तक नहीं है। उनके हाथ में नगद के नाम पर 1.40 लाख तो जमा के नाम पर बस 1.56 लाख है। बस कुल दो लाख के गहने हैं। शपथ पत्र के मुताबिक श्रीमती तिवारी के पास पति को विरासत में मिली कृषि भूमि व गैर कृषि भूमि हैं। उनके पास खुद की कोई कृषि व गैर कृषि भूमि नहीं है। श्रीमती तिवारी पर 1.93 लाख का कर्ज भी है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बारिश के साथ गिरे ओले, कई फसलों को नुकसान तो कुछ को हुआ फायदा

संबंधित समाचार