झांसी: कोविड टीकाकरण में विशेष योगदान देने वाले सम्मानित
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोराेना महामारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किये गये वृहद टीकाकरण अभियान में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले में 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। टीकाकरण की इस …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोराेना महामारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किये गये वृहद टीकाकरण अभियान में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले में 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई थी।
टीकाकरण की इस यात्रा ने काफी उतार चढ़ाव देखे लेकिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने केलिए पूरा स्वास्थ विभाग तत्पर रहा और इसी कारण जिले में लगभग 16 लाख से अधिक लोगो का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर आज सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं वेक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर को टीकाकरण में विशेष योगदान देने पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज सीएमओ कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं वेक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर को टीकाकरण में विशेष योगदान देने पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की अब तक जिले में 16 लाख से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा नीती सरकार के फैसलों पर राहुल गांधी की टिप्पणी का ‘समर्थन नहीं करता’ अमेरिका
