गोरखपुर: चौरी-चौरा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लोगों ने फूंका पुतला
गोरखपुर। जिले की चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सरवन निषाद को घोषित होने से क्षेत्र के लोगो ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने इस दौरान निषाद पार्टी की जनसम्पर्क करने जा रही गाड़ियों और प्रत्याशी …
गोरखपुर। जिले की चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सरवन निषाद को घोषित होने से क्षेत्र के लोगो ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने इस दौरान निषाद पार्टी की जनसम्पर्क करने जा रही गाड़ियों और प्रत्याशी की गाड़ी रोककर जमकर प्रदर्शन किया।
संजय निषाद ने चौरीचौरा सीट पर अपने बेटे को दिया है टिकट
बता दें कि राजग गठबन्धन से जुड़ी निषाद पार्टी गोरखपुर ग्रामीण से सरवन निषाद व चौरीचौरा से ईश्वरचन्द जायसवाल के लिए टिकट की मांग कर रही थी, किन्तु जब चौरीचौरा की सीट निषाद पार्टी के खाते में गई तो संजय निषाद ने ईश्वरचन्द जायसवाल को टिकट न देकर अपने बेटे सरवन निषाद को प्रत्याशी बना दिया। चौरीचौरा के लोगो ने जगह-जगह पर संजय निषाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जनसम्पर्क में निकली निषाद पार्टी की गाड़ियों और प्रत्याशी को भी लोगों ने विरोध जताते हुए क्षेत्र में भ्रमण नही करने दिया।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिखी नाराजगी, सपाइयों ने जलाया पुतला
