अमरोहा : जिले में शुरू हुआ स्टीकर अभियान
अमरोहा, अमृत विचार। स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रोडवेज, जोया-अमरोहा रोड पर स्टीकर अभियान चलाया गया। जिसमें जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम ने वाहनों पर स्टीकर लगाए। उन्होंने 14 फरवरी को जनता से मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना …
अमरोहा, अमृत विचार। स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रोडवेज, जोया-अमरोहा रोड पर स्टीकर अभियान चलाया गया। जिसमें जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम ने वाहनों पर स्टीकर लगाए। उन्होंने 14 फरवरी को जनता से मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
गुरुवार को स्टीकर अभियान का शुभारंभ किया गया। एडीएम न्यायिक माया शंकर, स्वीप प्रभारी एवं डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम अमरोहा डिपो आर के जौहरी, स्वीप कोऑर्डिनेटर एवं जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह आदि ने वाहनों पर स्टीकर लगाए। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने स्वयं बसों और बाइक पर स्टीकर लगाकर अभियान की शुरुआत की।
पूरा प्रशासन और स्वीप टीम 14 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉ. धर्म सिंह प्रधानाचार्य, प्रशांत कुमार, पंजेश कुमार, देवेंद्र पाल, दिनेश चिकारा, संजीव कुमार, मदन पाल आदि उपस्थित रहे। जेएस हिन्दू इण्टर कॉलेज के सीनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने स्टिकर अभियान में विशेष योगदान दिया।
