सीतापुर: छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बंभेरा के तहत सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों व गलियों में होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने कोविड प्रोटोकाॅल के नियमों का पालन किया। नारा …

कमलापुर/सीतापुर। विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बंभेरा के तहत सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों व गलियों में होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने कोविड प्रोटोकाॅल के नियमों का पालन किया।

नारा लगाते हुए मतदाताओं को जागरुक किया। मतदाता जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य संजय कुमार बाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। रैली ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों से होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, 23 फरवरी भूल न जाना, उम्र अठारह पूरी है, मत देना जरूरी है, जन-जन की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार’, ‘करें राष्ट्र का जो उत्थान, उसको करें हम मतदान’ आदि नारे लगाए। इस दौरान अध्यापकों ने व छात्रों द्वारा मास्क लगाकर उचित दूरी बनाते हुए रैली निकाली गयी। रैली में कोविड प्रोटोकाल का पालन होता दिखाई दिया।

इस मौके पर प्रेमचंद, अर्चना शुक्ला, सोमलता, आकांक्षा सिंह, नेहा, चांदनी सिंह, पलक सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अपेक्षा, रवी बघेल, आर्यन, पुष्पेन्द्र, कुशल, इलियास खान, रजनीश कुमार वर्मा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अनमोल सिंह, प्रशांत सिंह, कुशल कुमार, नागेंद्र कुमार, प्रियांशू सहित छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान

संबंधित समाचार