मुरादाबाद : चाकू के साथ रिटायर्ड दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हुए दरोगा के बेटे को सिविल लाइंस पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से चाकू मिला है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दरोगा मतीन अहमद बुधवार की देर रात झाझनपुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हुए दरोगा के बेटे को सिविल लाइंस पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से चाकू मिला है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दरोगा मतीन अहमद बुधवार की देर रात झाझनपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे।

एक युवक मौके से गुजरा, उसकी हरकत संदिग्ध देख पुलिस को शक हुआ तो रुकने का इशारा किया। इस पर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।

सिविल लाइंस प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह के अनुसार पकड़ा गया आरोपी हिमगिरि कॉलोनी निवासी राकेश है। उसके पिता तोताराम यूपी पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार